CG Politics : भाजपा की दूसरी सूची पर कांग्रेस का तंज, शुक्ला बोले पुराने घिसे-पिटे चेहरों को मैदान में उतारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग ने राजीव भवन(Rajiv Bhawan) में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला(Sushil Anand Shukla) ने भाजपा की दूसरी सूची जारी होने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के सूची में पंद्रह साल पुराने घिसे-पिटे चेहरों को शामिल किया गया हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी हुई है। भाजपा ने पंद्रह साल पुराने कमीशन खोरों को इस सूची में शामिल किया है। वायरल सूची के लगभग सभी नाम लिस्ट में शामिल किये हैं और कहा कि, बीजेपी में लिस्ट को लेकर सिर फुटव्वल की स्थिति बनी हुई है। भाजपा की पहली सूची जारी हुई थी तब भाजपा में विरोध की स्तिथि देखने को मिली थी। दूसरी सूची जारी होने के बाद तो भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कालिख पोती गई है। उनके नेताओं के कपड़े फाड़े गए हैं, प्रदेश अध्यक्ष को कमरे में बंद रहकर प्रदर्शन देखना पड़ा. केंद्रीय मंत्री दिल्ली जाकर बीजेपी की बदतर स्थिति बताते है।
आरोपियों को बनाया गया प्रत्याशी
सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि, नान घोटाला के आरोपी डॉ. रमन सिंह को राजनांदगाव से प्रत्याशी बनाया गया है। आंख फोड़वा कांड के आरोपी बृजमोहन अग्रवाल और स्काई वॉक के आरोपी राजेश मूणत को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर उन्होंने आगे कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह आकर रात गुजारते थे। इसके बाद अचानक टिकट जारी कर दिया, चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है, हम सभी चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत करते है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता चुनावी रण में उतरने को तैयार है। कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों में प्रदेश का चेहरा बदला है।
बीजेपी को वोट देना मतलब धान खरीदी को बंद करना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा को वोट देने का मतलब है, धान खरीदी को बंद करना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना(Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana) को बंद करना, सिंचाई के दाम खत्म करना और भाजपा नेताओं से कब्जे करवाना, चिटफंड कंपनियों को बुलाकर प्रदेश को ठगना, युवाओं के बेरोजगारी भत्ते को बंद करना, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को खत्म करना है।
हमारा मजबूत हथियार 5 साल में किये गए विकास कार्य
चुनावी वादों को लेकर उन्होंने आगे कहा कि, इस चुनाव के लिए हमारा सबसे मजबूत हथियार 5 सालों में किया गया विकास कार्य है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को वोट देने का मतलब है समर्थन मुल्क धान खरीदी रोकना,राजीव गांधी किसान न्याय योजना बंद करना, चिटफंड घोटाले के लोगों को वापस बुलाना है। बीजेपी ने एक बार फिर इन्हें अपना उम्मीदवार बनाने 2018 के जनादेश का अपमान किया है। इसलिए हमें भरोसा है कि छत्तीसगढ़ की जनता फिर से कांग्रेस को वोट देगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS