कांग्रेस की मशाल रैली में हादसा : मशाल में आग लगाने के दौरान 6 कार्यकर्ता झुलसे, अस्पताल में भर्ती

जीवानंद हलधर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में कांग्रेसियों की मशाल रैली के दौरान हादसा हो गया। यहां मशाल में आग लगाने के दौरान 6 कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलस गए। इनके चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए हैं। तत्काल घायल सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
चेहरा, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जले
दरअसल, शुक्रवार देर शाम कांग्रेस ने अपनी मशाल रैली निकाली। रैली में स्थानीय विधायक सहित कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष और महापौर समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे। रैली में चल रहे कार्यकर्ताओं के हाथ में मशाल थे। कई मशाल के आग बुझ गए थे, जिसे दुबारा जलाने के दौरान अचानक मशाल की आग इतनी भड़की की आग के चपेट में आने से 6 कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलस गए। इनके चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए हैं। तत्काल सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इनका इलाज जारी है। देखिए वीडियो-
दो कार्यकर्ता 30 फीसदी से ज्यादा झुलसे
अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक, सभी की हालत खतरे बाहर है। इनमें चार लोग 10 से 15 प्रतिशत तक झुलसे हैं। वहीं दो कार्यकर्ता 30 फीसदी से ज्यादा झुलसे हैं, जिन्हें रायपुर रिफर किया गया है। बाकी का जगदलपुर में ही इलाज जारी है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS