कांग्रेस नेता विनोद तिवारी बोले- भाजपा फैला रही भ्रम, रमन के नाम आय से अधिक संपत्ति की शिकायत

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी बोले- भाजपा फैला रही भ्रम, रमन के नाम आय से अधिक संपत्ति की शिकायत
X
भाजपा के आरोप पर कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि भाजपा भ्रम फैला रही है। मैंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके पुत्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी। मामले में आज तक भारत सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है। उल्टे मेरी शिकायत के कारण मुझ पर दबाव बनाने कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है।

भाजपा के आरोप पर कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि भाजपा भ्रम फैला रही है। मैंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके पुत्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी। मामले में आज तक भारत सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है। उल्टे मेरी शिकायत के कारण मुझ पर दबाव बनाने कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है। इस मामले में अगर मुझे जेल भी जाना पड़े तो मैं तैयार हूं।

उन्होंने बताया कि 4 अगस्त 2020 एवं 26 जुलाई 2020 को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उनके पुत्र अभिषेक सिंह तथा उनके परिवार के अन्य लोगों के विरुद्ध वर्ष 2003 के पश्चात गंभीर आर्थिक अनियमितता एवं आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से की थी।

पीएमओ में इसे पंजीकृत कर उचित कार्रवाई के लिए अवर सचिव अंबुज शर्मा को हस्तांतरित किया। भारत सरकार के 5 अप्रैल को जारी पत्र में राज्य सरकार को यह कहा गया कि 'पुलिस' एवं 'पब्लिक आर्डर' राज्य के विषय हैं। राज्य शासन का काम है कि अपराध एवं अपराधियों का पता लगाए। श्री तिवारी ने बताया कि 15 दिसंबर 2019 को प्रधानमंत्री को 'जल्लाद' नाम को परिवर्तित करने पत्र लिखा था।


Tags

Next Story