Congress vs Congress in chhattisgarh : पूर्व विधायक का दावा, मैंने प्रभारी सचिव को 7 लाख रुपये दिए... फिर भी टिकट कट गई

रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी के नेताओं का गुस्सा फूट रहा है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद अब विनय जायसवाल ने भी पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर रुपए लेने का बड़ा आरोप लगाया है।
विनय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव चंदन यादव ने उनसे टिकिट के एवज में पार्टी फंड के लिए सात लाख रुपए लिए थे। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने राजदरबारियों को टिकट देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि रमेश सिंह और जतिन जायसवाल सब राज दरबारी हैं। बीजेपी और आरएसएस के साथ मिलकर साजिश रची गई और फर्जी सर्वे की रिपोर्ट तैयार की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS