CG News : अपने ही विधायक के विरोध में उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता, कहा-टिकिट दिया तो देंगे सार्वजनिक रूप से इस्तीफा

CG News : अपने ही विधायक के विरोध में उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता, कहा-टिकिट दिया तो देंगे सार्वजनिक रूप से इस्तीफा
X
कांग्रेस के पर्यवेक्षक रवि घोष सिहावा विधानसभा दौरे पर थे। उनके दौरे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक के सामने विधायक को लेकर जमकर विरोध किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने प्रस्ताव में कहा कि, यदि डॉ. लक्ष्मी ध्रुव को फिर टिकट दिया गया तो वे सभी सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा दे देंगे। पढ़िए पूरी खबर....

भोजराज साहू-धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस में विरोध के सुर फूटने शुरू हो गए हैं। धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र(Sihawa assembly) के विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के खिलाफ ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और लिखित प्रस्ताव देकर विधायक को दुबारा टिकिट नहीं देने की मांग की है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके विरोध के बाद भी अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वो चुनाव हार जाएंगी।


पदाधिकारियों ने की नए चेहरे की मांग

दरअसल हाल ही में कांग्रेस के पर्यवेक्षक रवि घोष सिहावा(Congress observer Ravi Ghosh) विधानसभा दौरे पर थे। उनके दौरे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक के सामने विधायक को लेकर जमकर विरोध किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने प्रस्ताव में कहा कि, यदि डॉ. लक्ष्मी ध्रुव को फिर टिकट दिया गया तो वे सभी सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा दे देंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आगे कहा कि, अगर लक्ष्मी ध्रुव को पार्टी टिकट देती है तो कोई भी कार्यकर्ता चुनाव में उनके पक्ष में काम नहीं करेगा।पदाधिकारियों ने मांग की कि, कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सिहावा विधानसभा में नए चेहरे को टिकट दिया जाए।







Tags

Next Story