जश्न की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता : राजीव भवन में लगा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा...डिप्टी सीएम को दी बधाई...

संतोष कश्यप/अम्बिकापुर- सरगुजा के महाराज कहे जाने वाले टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में खुशी में डूबे नजर आए सभी कार्यकर्ता, राजीव भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। जहां सभी कार्यकर्तओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे से मुलाकात की। आपकी जानकारी के लिए बता दें, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता राजीव भवन में आना शुरू हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि, बीती रात को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के डिप्टी सीएम बनते ही अंबिकापुर के कोठी घर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ गया था। कार्यर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर जमकर आतिशबाजी की गई। इतना ही नहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को बधाई भी दी थी।
केंद्रीय संगठन के निर्णय पर जताई खुशी...
डिप्टी सीएम टीए सिंहदेव के भतीजे अदितेश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि, देरी से ही सही, लेकिन केंद्रीय संगठन के निर्णय से मैं खुश हूं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भतीजे अदितेश्वर ने खुशी जताते हुए कहा कि केंद्रीय संगठन के फैसला पर बेहत खुश हूं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS