कांग्रेसियों को रास नहीं आई मंडी उपाध्यक्ष की नियुक्ति : शपथ ग्रहण के दौरान काली पट्टी बांधी, भजन गाकर जताया विरोध

कांग्रेसियों को रास नहीं आई मंडी उपाध्यक्ष की नियुक्ति : शपथ ग्रहण के दौरान काली पट्टी बांधी, भजन गाकर जताया विरोध
X
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो कभी कांग्रेस में सदस्यता नहीं ली है और ना ही आज तक कभी कांग्रेस भवन आई है, जो अक्सर भाजपाइयों के बीच दिखी उसे उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई जा रही है। जबकि जो कांग्रेस का झंडा उठाते बूढ़े हो गए, उनकी पूछ-परख नहीं हो रही है। क्या है मामला पढ़िए पूरी खबर...

तुलसीराम जायसवाल/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में कृषि उपज मंडी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेसियों का असंतोष खुलकर सामने आया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध उपाध्यक्ष नियुक्त की गई महिला का विरोध करते हुए कांग्रेस भवन में काली पट्टी बांधकर भजन गाया और प्रदर्शन किया।

दरअसल 17 साल बाद बने प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी भाटापारा में पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने अध्यक्ष सुशील शर्मा को शपथ दिलाई। अध्यक्ष की शपथ लेते ही कृषि मंत्री के समक्ष सुशील शर्मा ने भाटापारा में नई मंडी और वर्तमान मंडी के सभी शेड को बदलने का प्रस्ताव रखा। मंत्री ने शेड बदलने के लिए इस्टीमेट मांगा और नई मंडी के लिए प्रशासनिक स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया। वहीं मंत्री के आगमन पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन में विरोध जताया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर और भजन गाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बड़े कार्यक्रमों में कुछ लोगों को तकलीफ होती है : देवांगन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी भाटापारा में 15 जुलाई को 17 साल बाद शपथ समारोह हुआ। कांग्रेस के सुशील शर्मा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे रहे। वहीं गिरीश देवांगन ने मंडी में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंडी सदस्यों को शपथ दिलाया। गिरीश देवांगन ने कहा कि आप सभी किसानों और मंडी में कार्यरत रेजा, हमाल को कोई तकलीफ होती है तो सुशील शर्मा उस समस्या को हल करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में उपस्थित गिरीश देवांगन से पूछा गया कि आपके नाम से उगाही का एक आडियो सामने आ रहा है और मंडी में नई उपाध्यक्ष का विरोध किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि सबको अपना मत जाहिर करने का अधिकार है। बड़े कार्यक्रम में कुछ लोगों को तकलीफ तो होती ही है।

महिला कांग्रेसियों में असंतोष

इस समारोह के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी में उपाध्यक्ष पद पर शपथ लेने वाली महिला का विरोध किया। कांग्रेस भवन में भजन गाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो कभी कांग्रेस में सदस्यता नहीं ली है और ना ही आज तक कभी कांग्रेस भवन आई है, जो अक्सर भाजपाइयों के बीच दिखी उसे उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई जा रही है। जबकि जो कांग्रेस का झंडा उठाते बूढ़े हो गए, उनकी पूछ-परख नहीं हो रही है। देखिए वीडियो-



Tags

Next Story