कांग्रेसियों ने भाजपा के कई बड़े नेताओं के खिलाफ दर्ज कराया मामला, राहुल गांधी के खिलाफ भ्रामक खबर शेयर करने का लगाया आरोप...

बिलासपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर शेयर करने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद भाजपा सांसदों समेत पार्टी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। भाजपा सांसदों समेत पार्टी नेताओं के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में धारा 505 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। जिसमें इन नेताओं भाजपा के खिलाफ केस किया गया है जिनमे शमिल हैं, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर जयपुर, सुब्रत पाठक कन्नौज, डॉ. भोला सिंह बुलंदशहर समेत कमलेश सैनी व अन्य भी हैं। बता दे कि टीवी चैनल में प्रसारित गलत न्यूज़ को शेयर करने पर कांग्रेसियों ने लिया एक्शन लेते हुए सिविल लाइन थाने का घेराव किया था। कांग्रेस नेता और पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS