पुतला दहन पर भड़के कांग्रेसी : भाजपाइयों के खिलाफ पहुंचे थाने, दी ये दलील...

पुतला दहन पर भड़के कांग्रेसी : भाजपाइयों के खिलाफ पहुंचे थाने, दी ये दलील...
X
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम सुरक्षा में चूक करने का आरोप लगाकर पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से नाराज होकर कांग्रेसी थाने पहुंचे और भाजपाइयों पर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाया। वहीं भाजयुमो जिला महामंत्री विवेक जायसवाल ने कहा कि कांग्रेसियों का काम ही है झूठा FIR करवाना। पढ़िए पूरी ख़बर..

बलरामपुर: जिले के शंकरगढ़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया पुतला दहन मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा के नेतृत्व में आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता थाने पहुंचे और उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुतला दहन करने के मामले में कोविड-19 नियम उल्लंघन का आरोप लगाया है। तो वही भाजयुमो के जिला महामंत्री विवेक जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का नियम कांग्रेसी अपने कार्यकर्ताओं को सिखाएं हमें नहीं।

दरअसल गुरुवार को शंकरगढ़ में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब में पीएम सुरक्षा में सरकार पर चूक करने का आरोप लगाकर पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गए पुतला दहन से नाराज होकर शुक्रवार को कांग्रेसी थाने पहुंच गए और उन्होंने भाजपाइयों पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा के नेतृत्व में थाने पहुंचे आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर पुतला दहन करने वाले भाजपाइयों पर कार्यवाही की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा ने कहा दी जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी भाजपाइयों ने पुतला दहन किया और न ही इस सम्बंध में उन्होंने थाने में कोई सूचना दी इसलिए इन पर कार्यवाही की मांग की गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भाजपाइयों पर कार्यवाही नहीं हुई तो थानेदार के खिलाफ वे धरने पर बैठेंगे। वहीं दूसरी तरफ मामले के तूल पकड़ता देख भाजयुमो जिला महामंत्री विवेक जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का नियम कांग्रेसी अपने ही कार्यकर्ताओं को सिखाएं हमें न बताएं कि नियम क्या है विवेक ने आगे कहा कि कांग्रेसियों का काम ही है झूठा FIR करवाना।

Tags

Next Story