बस्तर में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप : ओडिशा से तेलंगाना ले जा रहे थे 532 किलो गांजा, वाहन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रफीक खान/कोंटा- छत्तीसगढ़ के कोंटा में 532 किलो गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य में लगातार तस्करी के मामले सामने आते जा रहे है। ऐसे में कोंटा पुलिस अलर्ट जोन में चल रही है। आपको बता दें, फारेस्ट नाका के पास पुलिस ने गांज तस्करों को पकड़ा है। आरोपी गांजे की तस्करी कर तेलंगाना के हैदराबाद लेकर जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने धर दबोचा, एएसपी गौरव मंडल, एसडीओपी रोहित शुक्ला,थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है।
गांजा तस्करों के खिलाफ पहले भी हुई है कार्रवाई...
महासमुंद में गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उस वक्त कोमाखान थाना और साइबर सेल ने गांजे की तस्करी करने वाले 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्करों के पास से 20 लाख रुपये का एक क्विंटल गांजा जब्त किया गया था। पुलिस की माने तो आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में सप्लाई करने के लिए आ रहे थे। दरअसल, गांजा तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार की सीट के नीचे और गाड़ी की छत पर अलग से बक्सानुमा चैम्बर बना रखा था। लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान एक महिन्द्रा मार्शल गाड़ी को रोककर पूछताछ की और हर सीट की तहकीकात की, जिसके बाद इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS