आरक्षक ने की खुदकुशी : सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना देर रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक आरक्षक का नाम 33 वर्षीय साजेंद्र ठाकुर है, वह कोंडागांव के भूमनी में रहता था। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।
पारिवारिक विवाद के कारण की आत्महत्या
मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक साजेंद्र ठाकुर धनोरा थाना के कैंपस में ही रहता था। रात करीब 10 बजे ड्यूटी में तैनात सहायक आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार दी। इससे आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुँच गए थे। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के चलते सहायक आरक्षक ने आत्महत्या की है। बहरहाल, पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS