7 साल तक पत्नी की तरह किया उपभोग: पीएचई के इंजीनियर पर युवती के गंभीर आरोप, झांसा-प्रताड़ना, यौन शोषण, और फिर....

जांजगीर। जांजगीर पुलिस ने अंबिकापुर में पदस्थ PHE यानी लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकीय विभाग के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इंजीनियर पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। दोनों करीब 7 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। जब बारी शादी की आई तो युवक अपने वादे से मुकर गया, और जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती मामले की शिकायत करने चंद्रपुर थाने पहुंची। युवती ने इंजीनियर के साथ- साथ उसके परिवार पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जांजगीर जिले के चंद्रपुर निवासी युवती का परिचय रायगढ़ के पुलिस लाइन में रहने वाले प्रकाश कुमार यादव से हुआ। प्रकाश PHE में इंजीनियर है और अंबिकापुर में पदस्थ है। दोनों में पहचान बनी और फिर प्रेम संबंध हो गया। युवती का आरोप है कि मार्च 2014 में प्रकाश ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ उसे रायगढ़ ले गया। वहां युवती को एक सप्ताह तक अपने साथ रखा और फिर अंबिकापुर ले गया। वहां वसुंधरा विहार स्थित मकान में दोनो साथ रहने लगे। दोनो सालों तक पति-पत्नी की तरह रहते रहे।
पत्नी की तरह किया उपभोग
युवती का आरोप है कि प्रकाश उससे अक्सर ही शारीरिक संबंध बनाता था। जब भी वह शादी की बात कहती तो टाल देता था। बोलता था कि ज्यादा बोलोगी तो जान से मरवा दूंगा। मेरी ऊपर तक पहुंच है। बदनाम कर दूंगा, युवती इससे डर कर चुप हो जाती थी। आरोप है कि परिवार से भी मिलने नहीं देता था। युवती ने पुलिस को ये भी बताया कि इस संबंध के बारे में उसने अपने भाई और परिजनों को भी जानकारी दी थी। इसके बाद वह प्रकाश के परिजनों से बात करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जो हुआ ठीक हुआ। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों को पता था कि वह प्रकाश के साथ लिव इन में रह रही है। पुलिस मामले विस्तृत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS