Controversial Statement : आदिवासी नेता के विवादित बोल पर साव का पलटवार, कहा- सरकार बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकियां दिलवा रही...

Controversial Statement : आदिवासी नेता के विवादित बोल पर साव का पलटवार, कहा- सरकार बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकियां दिलवा रही...
X
कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों आदिवासियों को साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच कुछ नेता भड़काऊ बयान भी देते हुए नजर आ रहे हैं।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों आदिवासियों को साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच कुछ नेता भड़काऊ बयान (Controversial Statement) भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

सराकर भाजपा को काटने की धमकी दिलवा रही...

बता दें, आदिवासी नेता सूरजु टेकाम (Suraj Tekam) ने तो भाजपा पर भड़कते हुए कहा था कि, चुनाव के वक्त भाजपाई आए...तो काट डालो। इसी पर पलटवार करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, सरकार प्रदेश में भय का माहौल बना रही है। राज्य सरकार डरी हुई है, इसलिए सार्वजनिक रूप से बीजेपी के कार्यकर्ताओं को काटने की धमकियां दिलवाई जा रही हैं।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को धमकाया गया...

राज्य सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) ने आरोप लगाते हुए कहा कि, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को धमकाया गया है। यही सबकुछ बताता है कि, राज्य में कानून व्यवस्था किस तरह से चल रही है। साथ ही कहा कि, जिस प्रकार की भाषा का उपयोग किया गया है। उस पर जल्द से जल्द FIR दर्ज की जाए और गिरफ्तारी भी की जाए।

आदिवासियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया था प्रदर्शन...

दरअसल, मणिपुर हिंसा के वक्त आदिवासी महिला के साथ घटना घटी थी। जिसको लेकर आदिवासियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजु टेकाम ने भाजपाइयों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

युवाओं के सपनों को तोड़ा गया...

सीएम भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले संवाद कार्यक्रम किया था। जिसमें युवाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण भी निकाला था। इसी पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, पौने 5 साल युवाओं के सपने को तोड़ने का काम किया है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का तय कर लिया है।

Tags

Next Story