1 फिट जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद : रेलवे के इंजीनियर ने पार्षद की कर दी पिटाई

X
By - Ck Shukla |28 Oct 2021 12:17 PM IST
रेलवे के एक इंजीनियर कौशल सिन्हा ने स्थानीय पार्षद परदेशी राज पर अपनी एक फिट जमीन सड़क में लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इंजीनियार ने पार्षद परदेशी राज से मारपीट भी की। क्या है पूरा विवाद, पढ़िए खबर...
बिलासपुर। जिला मुख्यालय बिलासपुर के कृष्णा नगर में सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। इसी निर्माण कार्य के दौरान रेलवे के एक इंजीनियर कौशल सिन्हा ने स्थानीय पार्षद परदेशी राज पर अपनी एक फिट जमीन सड़क में लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इंजीनियार ने पार्षद परदेशी राज से मारपीट भी की। बताया जा रहा है की इस मामले की जड़ें चुनावी रन्जिश से सम्बंधित हैं। इंजीनयर ने भी मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की कोशिश करते हुए पार्षद पर घर आ कर गाली गलौच करते हुए धमकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक इन्जिनियर की शिकायत पर अपराध दर्ज नहीं किया गया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS