बिलासपुर में कोरोना सर्वे अभियान जारी, आज मिले 107 संक्रमित, एक की मौत

बिलासपुर में कोरोना सर्वे अभियान जारी, आज मिले 107 संक्रमित, एक की मौत
X
अब तक 3 लाख 9 हजार 134 घरों का सर्वे किया जा चुका है, पॉजिटिव आने वालों को कराया गया अस्पताल में भर्ती। पढ़िए पूरी खबर-

बिलासपुर। कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के छठवें दिन शनिवार को 54958 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 680 लोगों में सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार सहित कोविड-19 के लक्षण मिले। 41 हाईरिक्स वालों की भी पहचान हुई। वहीं 680 में 294 लोगों की कोरोना जांच की गई तो 27 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 29060 घरों का सर्वे किया, दूसरे दिन 42455 तो तीसरे दिन 46127, चौथे दिन 63 हजार 922 और पांचवें दिन 72672 घरों का सर्वे किया गया।

इन्हें मिलाकर अब तक 3 लाख 9 हजार 134 घरों का सर्वे किया जा चुका है। 2087 लोगों में कोविड-19 के लक्षण मिले हैं। 230 हाई रिस्क वाले लोग भी मिले हैं। 1443 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर से कोरोना जांच की गई तो 107 लोग पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आने वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को 139 नए मरीज मिले हैं। इनके मिलते ही कुल मरीजों का आंकड़ा 9874 पहुंच गया है। शनिवार को हाईकोर्ट, पुलिस, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और नगर निगम कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इलाकों में मिले पॉजिटिव विद्युत नगर, कुदुदंड, यदुनंदन नगर, स्वास्तिक कालोनी, तारबाहर, मेंटल अस्पताल, जगरनाथपुरम, अजाद नगर, बसंत विहार, आरके नगर, अशोक नगर, हेमू नगर, राधिक विहार, सीआरपीएफ भरनी, रमतला, उच्चभट्‌ठी, यादव नगर तिफरा, विलेज परसदा, पुरानी बस्ती, रिसदा, जेपी विहार, विवेकानंद नगर, क्रांति नगर, लिंगियाडीह, विशाल नगर, शांति नगर, सिरगिट्‌टी, जूनी लाइन, अभिलाषा परिसर, हाईकोर्ट, आमागोहन, मंगला, गणेश नगर,विकास नगर, इंटर सिटी, लखराम, देवरीखुर्द सहित अन्य इलाकों में मरीज मिले हैं।

बता दें शनिवार को जिले में एक ही मरीज ने दम तोड़ा है। केयर एंड क्योर अस्पताल में बिल्हा ब्लॉक के रहने वाली 66 वर्षीय साहमती देवी मल्हार की मौत हुई है। शहर के अस्पताल में जांजगीर नवासी 35 साल के पुरुष ने आरबी अस्पताल में दम तोड़ा है।जिले के एक मरीजों की मौत को जोड़ने के बाद कुल मौतों की संख्या 193 पहुंच गई है।

Tags

Next Story