नक्सलियों की कायराना करतूत : मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पर्चा भी फेंका

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है। माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी फेंका है। मृतक का नाम मड़काम हांदा बताया जा रहा है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र के बिराभट्टी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार बिराभट्टी गांव के रहने वाले मड़काम हांदा की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। शव के पास एक पर्चा भी फेंका है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। देखिए वीडियो-

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS