Crime News : चोरों के हौसले बुलंद ,एक ही गांव के 5 घरों में किया हाथ साफ

Crime News : चोरों के हौसले बुलंद ,एक ही गांव के 5 घरों में किया हाथ साफ
X
एक ही गांव के 5 अलग-अलग घरों में चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। उन्होंने लाखों के सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी पार कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर...

भोजराज साहू - धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद में चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक ही गांव के 5 अलग-अलग घरों में चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद के बगदेही गांव में चोरों ने 5 अलग-अलग घरों पर से हाथ साफ कर लिया। उन्होंने लाखों के सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी पार कर दिया है। वहीं शिकायत के बाद कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Tags

Next Story