गांजा के साथ पकड़ा गया बदमाश : खपाने के लिए जाते वक्त पुलिस ने धर दबोचा, डेढ़ किलो गांजा जब्त

उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ऑपरेशन निजात अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। पुलिस नशे के सौदागरों की धरपकड़ कर रही है। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कारवाई की गई है। यह पूरा मामला कोरबा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम काली जोगी है। वह पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी है। जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ऑपरेशन निजात चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को नशा से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। पुलिस नशे के सौदागरों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहने वाला शातिर बदमाश काली जोगी गांजा लेकर खपाने जा रहा है।
साइबर सेल की टीम ने दबोचा
उसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर काली जोगी को दबोच लिया। उसके पास रखे थैले से डेढ़ किलो गांजा जप्त किया गया। पूछताछ में पुलिस को गांजा तस्करी से जुड़े लोगों के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। फ़िलहाल मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। पुलिस ने गांजा के साथ काली जोगी को गिरफ्तार किया है।
पुराना बदमाश है आरोपी
बता दें कि, आरोपी को पूर्व में चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा कुसमुंडा में हुई चर्चित गोलीकांड में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS