फसलों के एमएसपी में वृद्धि, छत्तीसगढ़ में किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा धान सहित अनेक फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार लगातार फसलों की एमएसपी में वृद्धि करती जा रही है लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादे के अनुसार धान का 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल कीमत एकमुश्त नहीं ही देपा रही है। वहीं केंद्र द्वारा हर सत्र में जो समर्थन मूल्य बढ़ाया जा रहा है उसका भी लाभ किसानों को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि केंद्र द्वारा एमएसपी वृद्धि का सीधा लाभ प्रदेश के अन्नदाताओं को सीधे पहुंचाया जाय।
उन्होंने कहा कि पिछले सत्रों में केंद्र ने धान के समर्थन मूल्य में करीब 200 रुपये की वृध्दि की है। इस अनुपात में प्रदेश के किसानों को अगले फसल के लिए न्यूनतम 2700 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत एकमुश्त देने की घोषणा करना चाहिए। उन्होंने धान के अलावा अन्य फसलों की कीमत भी केंद्र द्वारा बढ़ाई गयी कीमत के अनुपात में ही बढाने की मांग की है।
किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सार्थक प्रयास- नेताम
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने केंद्रीय कैबिनेट में खरीफ विपणन मौसम 2021-22 के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि किये जाने पर प्रदेश के सभी किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने उसी संकल्प को पुनः दोहराया है। खरीफ फसलों की वृद्धि कर किसानों की आय को दोगुनी करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS