करोड़ों का गोलमाल : कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकाउंटेंट ने कंपनी के खाते से उड़ाए 2 करोड़ 12 लाख रुपये...

करोड़ों का गोलमाल : कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकाउंटेंट ने कंपनी के खाते से उड़ाए 2 करोड़ 12 लाख रुपये...
X
अकाउंटेंट ने कंपनी के खाते से स्वयं के खाते, पत्नी व परिजनों के एकाउंट में 2 करोड़ 12 लाख 69 हजार रुपये ट्रांसफर किया है। आरोपी बीते तीन साल से कंपनी में काम कर रहा है।

रायपुर। कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकाउंटेंट के करोड़ों के गोलमाल करने की एक खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना के जोरा स्थित एल एल पी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकाउंटेंट ने लगाया चूना लगाया है। शिकायत के बाद मामले में अकाउंटेंट विकास सिंह परिहार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2 करोड़ 12 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी किया है। अकाउंटेंट ने कंपनी के खाते से स्वयं के खाते, पत्नी व परिजनों के एकाउंट में 2 करोड़ 12 लाख 69 हजार रुपये ट्रांसफर किया है। आरोपी बीते तीन साल से कंपनी में काम कर रहा है। आरोपी ने करीब आधा दर्जन से अधिक खाते में रकम को ट्रांसफर किया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।

Tags

Next Story