मां के धाम पर श्रद्धलुओं की उमड़ी भीड़ : नए साल के पहले दिन दूर-दूर से भक्तजन पहुंचे मां के दरबार

डोंगरगढ। छत्तीसगढ़ प्रदेश की आराध्य माँ बमलेश्वरी देवी जो राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में विराजित हैं, आज नव वर्ष 2023 के पहले दिन माता के दरबार में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। माता के दरबार में न केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश से बल्कि देश के कोने-कोने से लाखों भक्त अपनी मन्नतें लेकर दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं माता के दर्शन करने आए भक्तों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम नए साल में माता के दर्शन करने यहां आए हैं और माता के दर्शन कर उनका आशिर्वाद लिया है।
ट्रस्ट समिति के कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा ने बताया कि लाखों की संख्या में भक्तगण आए हुए हैं। यहां पर भक्तजनों के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई है। आज नववर्ष के पहले दिन रात 10 बजे तक भक्तजन यहां आते रहेंगे।
विश्वप्रसिध्द है माँ बम्लेश्वरी जी का धाम
आपको बता दें मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी देवी का विश्व विख्यात मंदिर आस्था और श्रध्दा का केंद्र है। यहां पर दो मंदिर विख्यात हैं, पहाड़ी पर 1600 फीट की ऊंचाई पर पहला मंदिर बड़ी बम्लेश्वरी माता का है। यहां माता के दर्शन के लिए करीब 1000 सीढ़ियां चढ़नी होती है। बड़ी बम्लेश्वरी के समतल पर स्थित मंदिर छोटी बम्लेश्वरी के नाम से प्रसिध्द है। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। वर्ष में दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्री पर भव्य मेले का आयोजन होता है तो वहीं नववर्ष और अन्य पर्वों पर भक्तजन माँ के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS