CRPF जवान ने खुद को मारी गोली: तीन दिन पहले ही छुट्टी से लौटा, सर्विस राइफल से खुद पर दागी गोली

बीजापुर। बीजापुर जिले में CRPF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। जवान 3 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी लौटा था। जवान का नाम विनय उर्फ बीनू है जो केरल का रहने वाला था। जवान बीजापुर में CRPF की 85 बटालियन में पदस्थ था। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।
CAF के जवान ने भी की थी आत्महत्या
करीबन 4 महीने पहले बीजापुर जिले में ही CAF(छत्तीसगढ़ आर्म्ड फ़ोर्स) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। CAF जवान सुनील कुमार मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जो बीजापुर के 15वीं बटालियन में तैनात था। इस मामले में भी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।
CRPF जवान ने ASI पर दागी थी गोलियां
बता दें कि सालभर पहले छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित CRPF कैंप में जवानों के बीच आपसी खूनी संघर्ष हुआ था। इस झड़प में CRPF 39 बटालियन के एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से कैंप में ही पोस्टेड ASI पर गोलियां दाग दी थी। इससे ASI की मौके पर ही मौत हो गई। ASI को गोली मारने के बाद उसने खुद पर भी गोली चलाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS