Cruelty: पेड़ पर लटका मिला मासूम का शव, पिता ने की बच्चे की हत्या... गिरफ्तार

Cruelty: पेड़ पर लटका मिला मासूम का शव, पिता ने की बच्चे की हत्या... गिरफ्तार
X
गनियारी गांव के जंगल में 10 माह के मासूम का शव पेड़ पर लटका मिला। इस घटना से सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पढ़िए पूरी खबर...

दीपक पोद्दार-फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र (fingeshwar police station area) से लगभग 8 किलोमीटर दूर गनियारी (ganiyari) गांव के जंगल में 10 माह के मासूम का शव पेड़ पर लटका मिला। इस घटना से सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

बता दें कि, फिंगेश्वर (fingeshwar) के जंगल में 10 माह के मासूम का शव एक पेड़ से लटका मिला। पीठ के बल उल्टे बच्चे के शव को फटे हुए जींस पेंट से गले को लपेटा गया था। फिंगेश्वर निवासी दौलत बंजारे के बेटे ऋषभ के रूप में इसकी पहचान हुई है। घटना की सूचना मिलने पर फिंगेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उतरवाकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रथम दृष्टिया यह मामला हत्या का लग रहा है, इसलिए पुलिस ने पिता दौलत बंजारे को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।


मानसिक रोगी है पिता

मिली जानकारी के अनुसार, पिता के दिमाग का लम्बे समय से इलाज चल रहा है। गुरुवार को वह दवा लेने के लिए आरंग गया था। शाम करीब 5 बजे वह घर आया और अपने बेटे को टहलाने के बहाने घर से ले गया। जब वह घर से निकला तो उसने अपने घर पर बाहर से ताला लगा रखा था और उसका परिवार अंदर ही था। करीब 10 बजे वह घर लौटा लेकिन अकेले, उसके साथ बच्चा नहीं था।


गिरफ्तारी के बाद पिता ने अपना जूर्म कबूल किया

जब परेशान परिजनों ने पूछा तो उसने बच्चे को फेंकने की बात कही लेकिन हत्या (murder) के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। देर रात परिजन बच्चे की तलाश में जुट गए। इधर पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर बच्चे का शव देखा। जांच के बाद पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया। उसका कहना है कि, वह पिछले तीन माह से बच्चे की हत्या के बारे में सोच रहा था। फिलहाल उसने हत्या का कारण नहीं बताया है।

Tags

Next Story