साइकिल का हुआ ब्रेकफेल : पेड़ से टकराकर एक स्कूली छात्र की मौत दूसरा बेहोशी की हालत में आईसीयू में भर्ती

आशीष कुमार गुप्ता- सेदम-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइकिल का ब्रेक फेल होने से कक्षा छठवीं के 2 छात्र दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही एक छात्र की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, डीएवी स्कूल भटको बतौली में अध्यनरत कक्षा छठवीं के 2 छात्र करदना लैगुघाट के खतरनाक ढलान में साइकिल के ब्रेक फेल हो गया। जिससे साइकिल चला रहे सैहुन निवासी उमापुर झरगवा दुर्घटना के बाद बेहोश हो गया। जो अब तक बेहोशी की हालत में है, इसका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा है। पीछे बैठे विकास निवासी करदना कोरकोटधाब के बाईं पैर की जांघ में 2 जगह टूटने और गंभीर चोट से अंबिकापुर के दयाराम हॉस्पिटल में सोमवार देर रात को अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया था दोनों छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला में रिफर किया गया था।
डीएवी स्कूल परिसर और गांव में शोक का माहौल
विकास की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। और डीएवी स्कूल परिसर में भी मौन धारण किया गया। बच्चों और शिक्षकों द्वारा दुर्घटना में घायल और रायपुर में भर्ती छात्र सैहुन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की गई। दोनों छात्र रिश्तेदार- विकास के चाचा का बेटा बताया गया है।
दोनों एक साथ पढ़ते थे कक्षा छठवीं में
सैहुन शिक्षक दिवस मना कर अपने घर नहीं जाकर विकास के घर करदना जा रहा था। दोनों एक साथ कक्षा छठवीं में पढ़ते थे दोनों भाई दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने छात्र के प्रति संवेदना व्यक्त की और बताया कि, छात्र को शासन की तरफ से दुर्घटना बीमा के तहत एक लाख की राशि उसके परिवार को दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS