Cyclone Michong: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, हो सकता है बड़ा नुकसान

कुश अग्रवाल-पलारी। चक्रवाती तूफान मिचौंग ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। तूफान के कारण छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत बढ़ सकती है। धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं परेशान किसान सरकार से धान खरीदी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, सोमवार से लगातार हो रही बारिश से किसान चिंतित हैं। एक तरफ खेत में पानी भरने के कारण कटी हुई धान की फसल खराब हो रही है दूसरी तरफ पकी हुई फसलों पर कीट लग रहे हैं, उनकी बालियां झड़ रही है। पलारी क्षेत्र के किसान राधेश्याम वर्मा बताते हैं कि अगर अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहा तो फसलों के साथ-साथ धान खरीदी भी प्रभावित हो सकती है। किसान सरकार से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS