घर में लगी आग से सिलेंडर फटा : घर में मौजूद 10 साल का बालक गंभीर रूप से झुलसा

तुलसीराम जायसवाल-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में गैस सिलेंडर फटने से एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के वक्त बालक का पिता भी घर पर मौजूद था। इस घटना की सूचना मिलते ही शहर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चे को इलाज के लिए भाटापारा हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाटापारा के शक्ति वार्ड के घर में गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। आग में 10 साल का बच्चा झुलस गया। घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया और उसकी चपेट में दस वर्षीय बालक और पिता आ गए। फिलहाल पड़ोसियों, नगर पालिका की टीम और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। घायल बच्चे और पिता को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भाटापारा लाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई।
नपा की टीम और पड़ोसियों ने बुझाई आग
भाटापारा शहर थाना प्रभारी अरूण साहू ने बताया कि सुबह नौ बजे सूचना मिली कि शक्ति वार्ड के राजा मसीह के घर में आग लग गयी है। इसके बाद तत्काल हमारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक पड़ोसियों और नगर पालिका टीम आग बुझाने का काम कर रही थी। आग से झुलसे बच्चे और पिता को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया है। बताया जा रहा कि घर में लगी आग के बाद सिलेंडर फट गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS