छत्तीसगढ़ पहुंची डी. पुरंदेश्वरी, बृहस्पति-सिंहदेव मामले पर दिया बयान

छत्तीसगढ़ पहुंची डी. पुरंदेश्वरी, बृहस्पति-सिंहदेव मामले पर दिया बयान
X
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने आज रायपुर में कहा है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में केवल भारतीय जनता पार्टी की थी, जो सेवा के काम में लगी थी। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह और टीएस सिंहदेव के विवाद पर भी उन्होंने बयान दिया है। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के हैल्थ वालेंटियर की कार्यशाला में शामिल होंगी। आज उनके आगमन पर एयरपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और शहर जिलाअध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने स्वागत किया।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत की है। वे हैल्थ वालेंटियर के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंने के लिए यहां पहुंची हैं। देश में चार लाख स्वास्थ्य स्वंय सेवक बनाए गए हैं। उनको प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में केवल भारतीय जनता पार्टी की थी, जो सेवा के काम में लगी थी। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह और टीएस सिंहदेव के विवाद को लेकर कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के अंदर की गुटबाजी का परिणाम है, जो पिछले दिनों उजागर हो गया।

Tags

Next Story