अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या: दोनों के बीच रोज होता था लड़ाई-झगड़ा...पति ने रास्ते से हटाया

अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या: दोनों के बीच रोज होता था लड़ाई-झगड़ा...पति ने रास्ते से हटाया
X
गरियाबंद जिले में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आखिर पति ने अपने ही पत्नी को इतनी बेरेहमी से क्यों मारा।...पढ़े पूरी खबर

यशवंत गंजीर-कुरूद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आखिर पति ने अपने ही पत्नी को इतनी बेरेहमी से क्यों मारा। जब इस बात की तहकीकात पुलिस ने की तो पता चला कि, पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। महिला पति के अफेयर से परेशान थी। और बार-बार इसी मुद्दे को उठाती थी। जिसकी वजह से पति ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। यह पूरा माला गरियाबंद जिले के थाना कुरूद का बताया जा रहा है।

आरोपी पति गिरफ्तार...

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की हत्या के बाद उसके परिवार वालो ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और जल्द जांच की बात कही थी। हालांकि पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है और पूछताछ जारी है।

Tags

Next Story