डांगी रायपुर, मीणा दुर्ग, आनंद छाबड़ा बिलासपुर आईजी होंगे

रायपुर। राज्य शासन ने राज्य के पांच पुलिस महानिरिक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। रायपुर जिले का आईजी प्रभार संभाल रहे अजय यादव की जगह आईजी का चार्ज रतन लाल डांगी को दिया गया है। इसके साथ ही अजय यादव आईजी इंटिलिजेंस रहेंगे। गौरतलब है श्री यादव रायपुर के साथ इंटिलिजेंस आईजी का दायित्व संभाल रहे थे। अब वे इंटिलिजेंस का चार्ज संभालेंगे। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रायपुर जिले के आईजी का चार्ज रतन लाल डांगी को सौंपा गया है। इसके साथ ही दुर्ग आईजी आनंद छाबड़ा का स्थानांतरण बिलासपुर आईजी के रूप में किया गया है, जबकि पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर पदस्थ अंकित कुमार गर्ग को सरगुजा आईजी का चार्ज दिया गया है। इसी तरह से बिलासपुर आईजी बद्री नारायण मीणा का ट्रांसफर दुर्ग आईजी के रूप में किया गया है। पुलिस मुख्यालय में आईजी राहुल भगत का स्थानांतरण राजनांदगांव आईजी (राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़- छुईखदान, गंडई, मोहला मानपुर- अंबागढ़ चौकी) किया गया है। सरगुजा जिले के प्रभारी आईजी राम गोपाल गर्ग का स्थानांतरण | डीआईजी रायगढ़ (रायगढ़, सक्ती, जशपुर ) किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS