बहू को आत्महत्या के लिए प्रेरित : सास और पति गिरफ्तार, चरित्र पर था शक... सास करती थी मारपीट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बहू को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम मनवा में 13 फरवरी 2022 को हुई थी। बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। फांसी पर लटकी पत्नी को पति फुलकरण पटेल ने फांसी से उतारकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। मृतका के परिजनों को बिना सूचना दिए शव को शमशान घाट ले जाकर कर दफन कर दिया था। मृतका के परिजनों की शिकायत पर शव निकालकर जांच की गई थी। पुलिस की जांच में पति द्वारा चरित्र शंका और सास द्वारा मारपीट करने बात सामने आई थी। प्रताड़ना से तंग आकर बहू ने फांसी लगाई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS