रेलवे ट्रैक पर मिली भाई-बहन की लाश : प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका, गए थे भागवत सुनने

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रेलवे ट्रैक पर भाई-बहन की लाश मिली है। भाई-बहन की एक साथ लाश मिलने पर गांव में हड़कम मच गया है। दोनों को आखिरी बार भंडारे के कार्यक्रम में देखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों दूर के रिश्ते में भाई-बहन थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते दोनों ने जान दे दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिवनीकला निवासी 27 वर्षीय लोकेश्वर पुरानिक पहले से शादीशुदा था। लोकेश्वर और रिश्ते में उसकी 16 साल की बहन शुक्रवार शाम को गांव में भागवत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भंडारे में गए थे। दोनों भाई-बहन को आखिरी बार इसी कार्यक्रम देखा गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दोनों एक ही गांव में रहते थे। इस कार्यक्रम के बाद सब अपने-अपने घर चले गए थे, लेकिन लोकेश्वर और उसकी बहन का कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने गांव से गुजरे ट्रैक पर दो लोगों की लाश देखी थी। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को एस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो दोनों शवों की पहचान हुई। फिलहाल दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका
पुलिस ने बताया कि, प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं गांव वालों ने दोनों के बीच प्रेम—प्रसंग होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS