मां-बेटी की लाश फंदे पर लटकी मिली : पहली के चक्कर में पड़ा पति, दूसरी ने बच्ची के साथ लगा ली फांसी

संदीप करिहार - कोटा । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला ने पहले अपनी दो साल की बेटी को फंदे पर लटकाया। फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। बताया जा रहा है कि, महिला का पति अपनी पहली पत्नी को लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
चार साल पहले की थी दूसरी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अमने में रहने वाले दिनेश यादव ने चार साल पहले गीता यादव से दूसरी शादी की थी। उसने अपनी पहली पत्नी सुरेखा को विवाद के बाद छोड़ दिया था। दिनेश और गीता की एक बेटी भी हुई। इसके कुछ दिन बाद ही दिनेश ने अपनी पहली पत्नी सुरेखा यादव से मोबाइल फोन और व्हाट्सएप से वीडियो कॉलिंग कर बातचीत करता था। और अपनी पूर्व पत्नी से मेलजोल बढ़ाने लगा। वहीं गीता को जानकारी हुई तो उसने अपने पति दिनेश यादव को बातचीत करने से मना किया। तब से गीता के साथ झगड़ा विवाद मारपीट करना शुरू कर दिया और बोलने लगा कि, मैं तुमको नहीं रखूंगा अपने पहली पत्नी को वापस लाऊंगा। इसके कारण गीता और दिनेश के बीच विवाद होने लगा।
महिला ने पहले बच्ची को फंदे पर लटकाया
कई बार दिनेश ने इसी बात को लेकर गीता से मारपीट भी की। 5 मई की सुबह दिनेश यादव अपनी पत्नी गीता यादव से लड़ाई झगड़ा कर अमरकंटक चला गया। इसके बाद गीता ने 2 साल की बेटी कुमारी कविता यादव को घर के कोठा में रस्सी से फंदे पर लटकाया। फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब दिनेश यादव घर आया तो देख कि,वहां पर गीता और उसकी दो साल की बेटी कविता का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS