पेड़ पर लटकी मिली लाश : कल शाम से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिलेे के संडेल गांव में एक युवक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 19 वर्षीय चंद्र प्रकाश बिंझवार है। वह संडेल गांव का निवासी था। रविवार शाम से युवक लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब सोमवार की सुबह खेत पर काम करने के लिए लोग पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ पर लटकी हुई लाश पड़ी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS