नाले में तैरती मिली युवक की लाश : गया था मछली मारने, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस...

प्रिंस करन साहू- बिलाईगढ़ - छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नाले में तैरती एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रह है कि ,युवक नाले में मछली पकड़ने था। आस - पास के ग्रामीणों ने देखी और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार , मृतक का नाम 20 वर्षीय शेखर बंजारे है।वह ग्राम चंदलीडीह का निवासी था। इस क्षेत्र में लगातार ग्रामीण नालों में करंट लगाकर मछली पकड़ने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि, युवक मंगलवार सुबह नाले में मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया होगा। जिसके कारण युवक की मौत हुई होगी।
करंट की चपेट में आने से मौत की संभावना
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है या मछली पकड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से हुई है। बिलाईगढ़ पुलिस इस घटना को हत्या या हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शव का पंचनामा कर बिलाईगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS