पेड़ से लटका मिला युवक का शव : मौत का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस...

प्रेम सोमवंशी-कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुल जिले के कोटा में तालाब के किनारे पीपल के पेड़ में फांसी पर लटकते युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों ने फांसी के फंदे पर लटकी लाश देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्णारजूनी में इस घटना से आस-पास में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान मावली माता चौक वार्ड क्रमांक 2 निवासी 22 वर्षीय राकेश धीवर के रूप में हुई। राकेश ने किस वजह से फांसी लगाई है। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में मर्ग कर कारणों का पता तलाश रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS