कलेक्ट्रेट परिसर में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

कलेक्ट्रेट परिसर में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश
X
गुरुवार की सुबह बंगले के पीछे खंडहरनुमा बाथरूम में युवक को फंदे पर लटकता देखा गया। उसकी जेब में मिले कार्ड से आशीष एक्का सीतापुर निवासी होने की पुष्टि हुई है। पढ़िए पूरी खबर...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट परिसर में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसने बेल्ट से फांसी लगाई है। बहरहाल कलेक्ट्रेट परिसर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बंगले के पीछे खंडहरनुमा बाथरूम में युवक को फंदे पर लटकता देखा गया। इस बात की जानकारी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। उसकी जेब में मिले कार्ड से आशीष एक्का सीतापुर निवासी होने की पुष्टि हुई है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार हावड़ा से आने वाली ट्रेन से युवक अपने साथियों के साथ रायगढ़ आया था।

Tags

Next Story