खेत में मिली युवक की लाश : इलाके में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस ...

टेकचंद कारड़ा - तखतपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक युवक खेत में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 48 वर्षीय दिनेश यादव है। वह चोरभट्टीकलां का निवासी था। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को दिनेश यादव अपने घर से निकला था और जब रात्रि में घर नहीं पहुंचा तो सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।इसी दौरान पुलिस को ग्राम कुआं के खेत में एक युवक की लाश होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब देखा कि, एक युवक की लाश खेत में पड़ी हुई है। विवेचना के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि, यह दिनेश यादव की लाश है। मृतक का शव खेत में उल्टा रखा हुआ था और शरीर में शर्ट नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS