फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश : 75 फीसदी अंकों के साथ पास किया 10वीं का एग्जाम... फिर ऐसा क्या हुआ... पढ़िए

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि, घर से बिन बताए निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव में ही एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती का नाम 16 वर्षीय दिव्या जांगड़े हैं। वह सैंडल गांव की निवासी थी। वह 10वीं की छात्रा थी। वहीं अभी स्कूलों में छुट्टी के कारण रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर पर थी। लेकिन अचानक से शाम को वह घर से निकल गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं देर रात किसी ने परिजनों को सूचना दी कि दिव्या का शव खेत पर लगे पेड़ पर लटा हुआ है।
पेड़ में लटकते मिला शव
जानकारी मिलते ही परिजन खेत के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ में लटक रहे शव को नीचे उतराकर रखा दिया गया। वहीं रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की।
पढ़ाई लिखाई में अच्छी थी दिव्या
परिजनों ने बताया कि, सब ठीक चल रहा था। दिव्या ने इस साल 10वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पढ़ाई लिखाई में भी अच्छी थी। उसने अपनी कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया कुछ समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जूट गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS