फंदे पर लटका मिला युवक का शव : सालभर पहले ही किया था लव मैरिज, मौत पर उठे सवाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस को देख आस-पास के लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई। मामला रामपुर थाना का क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के गोकुल नगर क्षेत्र के एमआईजी आवास संख्या 22 में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आर एस एस नगर में दुकान का संचालन करने वाले विवेक तंबोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 1 वर्ष पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी कोरबा के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है।

तंबोली का शव फंदे पर लटका पाया
विवेक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी जल्द ही आम हो गई और इलाके में फैल गई। रामपुर पुलिस चौकी ने बताया कि, विवेक तंबोली का शव फंदे पर लटका मिला है। इसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी। इस घटना के पीछे असली कारण क्या हो हैं फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS