बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में पुलिस

X
By - Akshay Sahu |4 July 2021 9:23 PM IST
पुराने जमीन विवाद की वजह से भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल की पिटाई की गई है। पिटाई के दौरान जितेन्द्र जायसवाल को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। पढ़िए पूरी खबर-
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि पुराने जमीन विवाद की वजह से भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल की पिटाई की गई है। पिटाई के दौरान जितेन्द्र जायसवाल को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आई है।
मामला बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां जितेन्द्र जायसवाल की पिटाई की गई है। इस मारपीट में भाजपा नेता के हाथ पैर और सिर में चोट आई है। पिटाई में हाथ और पैर टूटने की भी खबर है। इस मामले में 10 से 15 लोगों पर मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेदम पिटाई की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS