Death case : नाले में तैरती मिली युवक की लाश,जाँच में जुटी पुलिस...

आशीष कुमार गुप्ता - बतौली/सेदम । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले (Surguja district)में शनिवार को जोकि नाला में तैरती हुई एक युवक की शव मिली हैं। इलाके में शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बतौली थाना क्षेत्र (Batauli police station area)का हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 21 वर्षिया उदय लकड़ा है। वह जशपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि, युवक जबलपुर में रहकर बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई करता था। वह 7 तारीख को भटको बतौली में किराया के मकान में रह रही अपने परिवार के पास आया था जो शुक्रवार रात 9 बजे घर से निकला था। वह घर आया नही। इसके बाद परिजन उसे ढूंढने लगे इस दौरान पता चल कि, बतौली में स्थित जोकीनाला में तैरते हुई एक युवक की लाश मिली है। उनकी पहचान उदय लकड़ा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि, युवक की दिमागी हालत ठीक नही है। फिलहाल पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS