हत्या या आपसी लड़ाई से गई जान : जंगल में मिली हाथी की लाश, दांत भी गायब, एक्सपर्ट टीम करेगी जांच

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित तमोर पिंगला अभयारण्य में एक नर हाथी की मौत का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि हाथियों के द्वंद में इस नर हाथी की मौत हुई होगी। हाथी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। मृत नर हाथी तमोर पिंगला अभयारण्य के 6 हाथियों के दल का सदस्य था। साथ ही हाथी के शव के पास से हाथी का दांत भी गायब है। दरअसल रिहैबिलिटेशन सेंटर के बाहर कुछ दूरी पर जंगल में हाथी का यह शव मिला है।
वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई कर हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्रथम दृष्टया आपसी द्वंद की वजह से मौत होना लग रहा है, लेकिन एक्सपर्ट की टीम मौत के कारणों की जांच करेगी। इसके लिए एक जांच टीम बनाई गई है। मौत की जांच के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम हाथी दांत की भी तलाश करेगी। हाथी की मौत आपसी द्वंद में हुई है या फिर किसी शिकारी ने हाथी दांत की लालच में हाथी की हत्या की इसकी जांच की जाएगी। हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक एके पाण्ड्य ने बताया कि हाथी का शव गल चुका है और दांत गायब है। लीवर, तिल्ली सहित अन्य अंगों को प्रिजर्व किया गया है। हाथी के अंगों को जांच के लिए वेटनरी कॉलेज अंजोरा एवं पशु रोग अनुसंधान केंद्र बरेली भेजा जाएगा।
देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS