ओवरटेक के चक्कर में मौत : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 1 की मौत, 2 का इलाज जारी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंंत्रित होकर पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन बस्तर डेयरी फॉर्म (BDF) का है। हादसा जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर बास्तानार घाट के पास हुआ। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।
ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर डेयरी फॉर्म का वाहन दूध समेत विभिन खाद्य सामग्रियों की डिलवरी करने जगदलपुर से बीजापुर जा रही थी। इसी दौरान बास्तानार घाट में टर्निंग पॉइंट पर एक दूसरी वाहन को ओवरटेक करते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक युवक के शरीर का आधा हिस्सा वाहन के नीचे ही दब गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ड्राइवर और एक अन्य को चोट आई है। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रिफर किया है। फिलहाल घायल और मृतक के नामों की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS