मौत ही मौत : दुधमुंहे के साथ तालाब में कूदकर माँ ने दी जान, महानदी में बहा युवक-एक 50 फीट गहरी खाई में गिरा...

मौत ही मौत : दुधमुंहे के साथ तालाब में कूदकर माँ ने दी जान, महानदी में बहा युवक-एक 50 फीट गहरी खाई में गिरा...
X
आखिर क्या मजबूर रही होगी...एक मां की उसने अपने ही 10 माह के दुधमुंहे के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वो एक रात पहले से ही घर से लापता थी... ऐसा क्या हुआ होगा

कांकेर। कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गढ़िया पहाड़ स्थित जोगी तालाब में माँ ने अपने 10 माह के मासूम बच्चे के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ठ नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह के करीब 7 बजे स्थानीय युवक ने महिला को गोद में बच्चे को लिए तालाब में कूदते देखा। इसके बाद युवक ने इस बात की सूचना फौरन पुलिस और परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिया है। महिला की शिनाख्त सेवती सिन्हा के रूप में हुई है।

रात से ही थी लापता

बताया जा रहा है कि महिला बीती रात से लापता थी। फिर सुबह उसे एक युवक ने मासूम बच्चे के साथ तालाब में कूदते हुए देखा। फिलहाल पुलिस शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है कि, आखिर महिला ने इतना भयंकर कदम क्यों उठाया। क्या वो अपने परिवार वालों से परेशान थी, या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी। पुलिस की जांच जारी है।

महानदी में गिरकर बहा युवक

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर जिले में महानदी पुल से एक युवक के नीचे गिरने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि युवक नदी में गिरने के बाद बह गया। सूचना के बाद पुलिस की टीम और गोताखोरों की मदद से युवक की लगातार तलाश जारी है। इसके साथ ही बिलासपुर से SDRF की टीम बुलाई गई है। घटना शिवरीनारायण के शबरी सेतु का है। फिलहाल युवक की खोज नहीं हो पाई है।

पैर फिसलने से उफनते नाले में गिरा, 48 घंटे बाद मिली लाश

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में नाले में बहे व्यक्ति की लाश को बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह नाले से लकड़ी निकाल रहा था, नाले का पानी उफान पर था उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और बह गया। उल्लेखनीय है कि 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर सेना की टीम ने युवक की लाश खोजने में सफलता पाई है। मृतक व्यक्ति का नाम फुलसाय केंवट बताया जा रहा है। मामला सरसीवां थाना अंतर्गत धनगांव नाले का है। सरसीवां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

माझिनगढ़ की खाई में गिरा युवक

कोंडागांव/केशकाल। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माझिनगढ़ में देर शाम एक युवक गहरे खाई में गिर गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया है। ये घटना कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। कि आखिर किस कारण युवक ने खाई में छलांग लगाई।

Tags

Next Story