अस्पताल में भर्ती कैदी की मौत : रेप के मामले में था बंदी, पेट दर्द की शिकायत पर हास्पीटल में भर्ती था

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक कैदी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कैदी का इलाज अस्पताल में चल रहा था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई है। कैदी लड़की से रेप के मामले में जेल में बंद था।
मिली जानकारी के अनुसार, चिखली पुलिस ने उसे 4 महीने पहले लड़की से रेप करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से उसका यह मामला कोर्ट में चलने के बाद उसे जिला जेल में बंदी बना लिया गया था। इस बीच 29 जुलाई को उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उसके बाद उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया था। मृत युवक का नाम मोहित पटेल उम्र 20 साल बताई गई है।
परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप
3 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। इस बीच उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे गए थे। परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और डॉक्टर की लापरवाही के चलते मोहित की मौत हुई है। वहीं जेल अधीक्षक, एसएल नेताम का कहना है कि मोहित ने पेट दर्द होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उसकी मौत किस कारण से हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS