ठंड से अधेड़ की मौत : शराब के नशे में खुले में सो गए दो लोग, सुबह एक उठा ही नहीं, दूसरे की हालत गंभीर....

ठंड से अधेड़ की मौत : शराब के नशे में खुले में सो गए दो लोग, सुबह एक उठा ही नहीं, दूसरे की हालत गंभीर....
X
मैनपाट में सुबह दो लोग दुकानों के बाहर जमीन पर सोए हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दूसरे व्यक्ति की हालत भी खराब थी .. पढ़िए पूरी खबर...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अधेड़ की ठंड की वजह से मौत हो गई है। वहीं एक दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत ही अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों शराब पीकर रात को खुले में ही सो गये थे। मामला कमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के मैनपाट में सुबह दो लोग दुकानों के बाहर जमीन पर सोए हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दूसरे व्यक्ति की हालत भी खराब थी। उसे तुरंत ही अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान उदयपुर के करमहा मझवार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है ये कि दोनों लोग करमहा गांव से मैनपाट में छेरछेरा त्योहार मनाने आए थे। उसके बाद दुकानों के बाहर खुले में ही सो गए। सुबह लोगों ने उन्हें देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा।

नशीले पदार्थ के सेवन से शरीर का तापमान गिरता है

डॉक्टरों के अनुसार, खुले आसमान के नीचे सोने से हाइपोथर्मिया हो सकता है। हाइपोथर्मिया एक ऐसी स्थिति होती है। इसमें लोगों के शरीर का हीट कंजर्वेशन मैकेनिज्म काम करना बंद कर देता है। ऐसे में शरीर का तापमान तेजी से गिरता है। सही समय पर इलाज न मिलने से व्यक्ति की मौत हो सकती है। हाइपोथर्मिया का सबसे ज्यादा असर हार्ट और तंत्रिका तंत्र पर होता है। इससे कार्डियक अरेस्ट और मल्टी ऑर्गन फेलियर का खतरा होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों को लगता है कि शराब पीकर वे ठंड का मुकाबला कर लेंगे। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। शराब अथवा किसी नशीले पदार्थ के सेवन से शरीर का तापमान गिर जाता है।

Tags

Next Story