प्रवासी मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पंजाब से लौटने पर किया गया था क्वारेंटाइन

प्रवासी मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पंजाब से लौटने पर किया गया था क्वारेंटाइन
X
मजदूर की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान तोड़ा दम। पढ़िए पूरी खबर-

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में कोरोना के चलते हालात खौफनाक होते जा रहे हैं। रोजाना प्रदेश से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में क्वारेंटाइन सेंटर्स में क्वारेंटाइन किये गये लोगों की मौत से प्रशासन में हड़कंप का माहौल है। ऐसा ही एक मामला जांजगीर चाम्पा से आया है, जहां क्वारेंटाइन किये गये मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक जांजगीर चाम्पा के एक क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किये गये मजदूर की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृत प्रवासी मजदूर पंजाब से लौटा था। फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।



Tags

Next Story