लिफ्ट में फंसने से युवक की मौत : आया हुआ था थोक मार्केट, एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर जाने के दौरान लिफ्ट में फंसा युवक, मौके पर हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लिफ्ट हादसे में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। यहां एक युवक बुरी तरह से लिफ्ट में फंस गया। इसमें अटक जाने की वजह से युवक की जान चली गई। मौके पर माैजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच रही है। पूरा मामला डूमरतरई थोक बाजार का है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रकाश यादव बताया जा रहा है। भनपुरी निवासी प्रकाश यादव अक्सर थोक मंडी में आया करता था। आज दोपहर भी वह यहां आया हुआ था। इस दौरान माल के एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर पहुंचाने वाली लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहा था। उसी वक्त वह लोहे की खुली लिफ्ट में उसका पैर फंस गया।
कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
प्रकाश का पैर उस वक्त लिफ्ट की खाली जगह पर चला गया जब लिफ्ट नीचे की तरफ जा रही थी। इस दौरान लिफ्ट में फंसने की वजह से, लिफ्ट का प्रेशर प्रकाश के शरीर पर पड़ा। इससे वह खींचता चला गया और लिफ्ट के साथ नीचे चला गया। इस दौरान उसकी दोनों टांगे फंस गईं, वो निकलने का प्रयास करता रहा मगर सिर फर्श से टकराने के कारण उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी कड़ी मशक्क्त के बाद उसके शरीर को लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS