'बहादुर' की मौत : 72 साल का बुजुर्ग हो चले हाथी की मौत, कुछ दिनों से था बीमार... तमोर पिंगला अभयारण्य में छाई मायूसी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां 72 साल के हाथी बहादुर की मौत हो गई है। कुसमी के सिविलदाग ग्राम में पकड़े जाने के कारण इसका नामकरण बहादुर रखा गया था। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हाथी कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को बहादुर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
'बहादुर' हाथी ने दुनिया को कहा अलविदा
मिली जानकारी के अनुसार, बहादुर नामक हाथी पांच साल से तमोर पिंगला अभयारण्य के रेस्क्यू सेंटर में रह रहा था। जिसके बाद उसे अचानकमार ले जाया गया था। वर्ष 2017 में उसे फिर से तमोर पिंगला के रेस्क्यू सेंटर में लाकर रखा गया था। जहां वह वन अमला और महावतों की निगरानी में था। बढ़ती उम्र के साथ उसके शरीर में कुछ दिक्कतें शुरू हो गईं थीं और दो दिन से पेशाब और शौच भी ठीक से नहीं कर पा रहा था। स्थानीय चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह भी ले रहे थे। इस बीच मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जिसके बाद रेस्क्यू सेंटर में शोक छा गया। बरहाल विभाग उसके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहा है। ताकि मौत का कारण और पता चल सके। पोस्टमार्टम के बाद तमोर पिंगला अभ्यारण में सम्मान के साथ 'बहादुर' का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS