भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में हुआ फैसला

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में हुआ फैसला
X
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू की उपस्थिति में हुई प्रदेश कार्यसमिति में जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, वहीं फरवरी में रायपुर में प्रदेशभर के चिकित्सकों का सम्मेलन करने का भी फैसला किया गया।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू की उपस्थिति में हुई प्रदेश कार्यसमिति में जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, वहीं फरवरी में रायपुर में प्रदेशभर के चिकित्सकों का सम्मेलन करने का भी फैसला किया गया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा, चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों से भाजपा का आधार बढ़े, इस हेतु हमें लगातार कार्य करना है। चिकित्सा शिविर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों से नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर अपनी गतिविधियों का विस्तार करना है। भारत को परम वैभव में ले जाने एवं अपनी पुरातन संस्कृति की रक्षा के लिए भाजपा की सरकार स्थापित करना आवश्यक है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने चिकित्सकों को मानव सेवा की प्रथम पायदान बताया। उन्होंने कहा, ईडी एवं इनकम टैक्स के छापे ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। प्रदेश को आज कांग्रेस की सरकार ने अराजकता की भट्ठी में झोंक दिया है। बैठक को पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. जेपी शर्मा एवं डॉ. अखिलेश दुबे, प्रदेश सहसंयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप ने भी संबोधित किया।

इन्होंने रखे विचार

बैठक के दौरान विभिन्न समस्याओं पर डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. रामेश्वर ठाकुर, डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. सुनील गोलहानी, डॉ. हरिकृष्ण गंजीर, डॉ. विनोद डड़सेना, डॉ. नरेंद्र पांडेय, डॉ. एचएन चतुर्वेदी, डॉ. जीवनलाल साहू, डॉ. छबिलाल साहू, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी, डॉ. सुरेश चंद्राकर, डॉ. सोमनाथ पांडे, डॉ. गजेंद्र साहू, डॉ. अनुज खरे, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. शिखर गुप्ता, डॉ. ईश्वर सिन्हा, डॉ. प्रवीण राय, डॉ. आशुतोष पांडे, डॉ. सुशांत विश्वास, डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने अपने विचार रखे।

Tags

Next Story